मध्यप्रदेश

भारत बंद: केंद्रीय मंत्री की अपील बेअसर, प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं BJP नेता

भोपाल। एससी एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में भारत बंद के दौरान मध्य प्रदेश के ग्वालियर और चंबल अंचल के बाद मालवा में भी विरोध प्रदर्शन हिंसक हो उठा है. मालवा के उज्जैन जिले में बंद के दौरान कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई.

Ujjain band leader Premlata
उज्जैन में भाजपा पार्षद प्रेमलता बेडवाल भी बंद के समर्थन में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करती हुई नजर आईं. हालांकि, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने एक दिन पहले ही बंद का आह्वान वापस लेने की गुजारिश की थी. इसके बावजूद भाजपा की महिला नेता ने बंद का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारियों ने यहां देवास गेट इलाके में कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया.

इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन जारी है. ग्वालियर में उपद्रवियों ने मुरार और गोले का मंदिर इलाके में स्कूल बस सहित करीब आधा दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया. इसके बाद दोनों इलाकों में हिंसा के बाद दहशत का माहौल है. पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया. इसके बाद भी हालात काबू में नहीं आए तो पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

Leave a Reply

Back to top button