Latest

भारत ने चीन के साथ वार्ता में डेपसांग पर साधी चुप्पी, सुरक्षा प्रतिष्ठान ने जताई चिंता

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तनाव को कम करने के लिए चार बार कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता हो चुकी है।

इन वार्ताओं में भारत ने लद्दाख के डेपसांग में चीनी प्रवेश का मुद्दा नहीं उठाया है।

जबकि यह क्षेत्र अन्य गतिरोध वाले बिंदुओं की तुलना में रणनीतिक रूप से अधिक महत्वपूर्ण है।

यहां चीनी सेना भारतीय सेना को गश्त करने से मना कर रही है।

इसने सुरक्षा प्रतिष्ठान के एक हिस्से के अंदर चिंता पैदा कर दी है कि डेपसांग पर जारी भारतीय चुप्पी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में एक नई स्थिति पैदा कर सकती है।

जहां चीन ने प्रभावी ढंग से 18 किलोमीटर पश्चिम में अपने वास्तविक नियंत्रण क्षेत्र को स्थानांतरित कर दिया है।

यह भारत को दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) हवाई क्षेत्र के करीब स्थित महत्वपूर्ण हिस्से तक पहुंच से वंचित कर देगा और चीन को रणनीतिक डार्बूक-श्योक-डीबीओ (डीएसडीबीओ) सड़क के बहुत करीब ले आएगा।

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम