FEATUREDLatest

बड़ी खबर:भारत ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण, सिर्फ 3 देशों के पास ये तकनीक

नई दिल्ली hypersonic missile  भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक बार फिर नई छलांग लगाई है। भारत ने हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। भारत ने स्वदेशी हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमांस्ट्रेटर व्हीकल (एचएसटीडीवी) का सफल परीक्षण किया है। इसके साथ ही भारत अगली पीढ़ी के हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल विकसित करने की तकनीक हासिल करने वाले दुनिया का चौथा देश बन गया है। अभी तक यह तकनीक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के पास ही थी।

डीआरडीओ ने किया विकसित

 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एचएसटीडीवी का विकास किया है, जो हाइपरसोनिक प्रणोदक तकनीक पर आधारित है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीआरडीओ ने सोमवार को सुबह 11:03 बजे पर ओडिशा के बालासोर तट के पास व्हीलर द्वीप पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लांच कांप्लेक्स से इसका सफलतापूर्वक परीक्षण किया। डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. जी. सतीश रेड्डी ने इसे महत्वपूर्ण तकनीक सफलता करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया है, जिन्होंने इस तकनीक का सफल परीक्षण किया है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम