भारत को झटका, गोविंदन का कांस्य पदक छिना, जानिये क्यों

images 58

जकार्ता। भारत को एशियन गेम्स में रविवार को झटका लगा जब लक्ष्मणन गोविंदन से पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ का कांस्य पदक से वंचित किया गया।

गोविंदन 29 मिनट 44.91 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद आईएएएफ ने उन्हें एक अन्य एथलीट को बाधा पहुंचाने के चलते डिस्क्वालिफाई कर दिया। उनकी जगह चीन के झाओ चेंगहोंग को कांस्य पदक दिया गया। वीडियो फुटेज में साफ हुआ कि गोविंदन ने अंदर की लाइन को पार किया था।

बहरीन के चानी हसन ने 28 मिनट 35.54 सेकंड के साथ स्वर्ण और उनके ही देश के चेरोबेन अब्राहम ने 29 मिनट 00.29 सेकंड के साथ रजत पदक हासिल किया।

इसे भी पढ़ें-  बदल रहा है मौसम का मिजाज: जबलपुर और कटनी समेत महाकौशल में बढ़ी सिहरन; 12-13 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम पारा

Leave a Reply