
नेशनल डेस्क। थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपरी) की ताजा रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान के पास भारत की तुलना में अधिक परमाणु हथियार (न्युक्लियर वॉरहेड) हैं। हालांकि भारतीय रक्षा विभाग के मुताबिक भारत के वॉरहेड अधिक सक्षम, अचूक और दमदार हैं।
भारत अत्याधुनिक परमाणु हथियार बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक परमाणु शक्ति से लैस दुनिया के कई देश अपने हथियारों का जखीरा कम करके मौजूदा हथियारों को ही अधिक घातक बना रहे हैं। दुनिया के कुल परमाणु हथियारों में से 92 फीसद अमेरिका और रूस के पास हैं।
दुनिया में कुल परमाणु हथियार: 14,465
अमेरिका और रूस की कुल में संयुक्त हिस्सेदारी: 92 फीसद
किसमें कितना दम
देश परमाणु हथियार
रूस 6,850
अमेरिका 6,450
फ्रांस 300
ब्रिटेन 215
चीन 280
पाकिस्तान 140-150
भारत 130-140
इजरायल 80
उत्तर कोरिया 10-20
चीन के दम पर पाकिस्तान
आर्थिक तंगहाली के बावजूद पाकिस्तान अपने हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है। भले ही चीन से उधार लेकर देश चलाना पड़े, लेकिन वह रक्षा बजट और परमाणु हथियारों पर दिल खोलकर खर्च कर रहा है।
सुरक्षा को लेकर चौकस भारत
पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है। वह ऐसे मिसाइल डिलीवरी सिस्टम तैयार कर रहा है जो जमीन, हवा और समुद्र में भी काम कर सकें। चीन लगातार अपने मौजूदा न्युक्लियर वीपन डिलीवरी सिस्टम को आधुनिक बनाने पर काम कर रहा है।
लिहाजा भारत भी पाकिस्तान की ही तरह अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने और हवा, जमीन व समुद्र में काम करने वाले मिसाइल डिलीवरी सिस्टम तैयार कर रहा है। यह वॉरहेड विश्वसनीय होंगे और किसी भी हमले के जवाब में दागे जाने पर गंभीर नुकसान पहुंचाने में सक्षम होंगे। उम्मीद है कि अगले दशक में भारत के पास 200 परमाणु वॉरहेड होंगे।
भारतीय जखीरा
जमीन से मार करने वाले
– पृथ्वी-2 (350 किमी), अग्नि-1 (700 किमी), अग्नि-2 (2,000 किमी), अग्नि-4 (3,000 किमी)
-अग्नि-5 (5,000 किमी से अधिक) सेना में शामिल होने को तैयार, अग्नि-4 प्राइम (4,000 किमी) निर्माण की प्रक्रिया में।
हवा से मार करने वाले
– सुखोई-30 एमकेआइ, मिराज-2000 और जगुआर युद्धक विमान जिन्हें परमाणु बम गिराने के लिए बेहतर बनाया गया।
समुद्र से मार करने वाले
– सिर्फ एक परमाणु ऊर्जा संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (एसएसबीएन) आइएनएस अरिहंत (एस-2) जिसमें 750 किमी की रेंज वाली मिसाइल रखी जा सकती हैं।
-तीन अन्य एसएसबीएन विजाग में बनाई जा रही हैं। 13 हजार टन वजनी एस-5 श्रेणी की एसएसबीएन की परियोजना पाइपलाइन में है।
-
IISER भोपाल की चौंकाने वाली रिसर्च: आपकी थाली का चावल बढ़ा रहा ‘ग्लोबल वार्मिंग’, धान के खेतों से हर साल निकल रही 97 लाख टन जहरीली मीथेन -
BRICS समिट 2026: पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक से दिया ‘सद्भाव और संवाद’ का संदेश, भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन -
ब्रिक्स समिट से दिल्ली के बाजारों में जश्न का माहौल: चांदनी चौक और सीपी के व्यापारी तैयार, चीनी-जर्मन सीख रहे दुकानदार, शी जिनपिंग के लिए खास जलेबा तैयार -
दोस्ती में दगाबाज निकला पाकिस्तान-सऊदी पर हूती अटैक होते ही भागे ख्वाजा आसिफ, दावों की खुली पोल -
ब्रिक्स समिट: दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा चक्र, 15 हजार पुलिसकर्मी और 200 पैरामिलिट्री कंपनियां तैनात, छावनी बना VVIP इलाका -
दिल्ली में ब्रिक्स समिट की धूम: पुतिन पहुंचे, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता; कल भारत पहुंचेंगे शी जिनपिंग -
अनोखी खगोलीय घटना: सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह ‘बुध’ तेजी से हो रहा छोटा, वैज्ञानिकों की बढ़ी उत्सुकता -
भाद्रपद अमावस्या 2026: आज स्नान-दान से प्रसन्न होंगे पितर, जानें किन चीजों का दान दिलाएगा सुख-समृद्धि -
समय रैना और 12th फेल फेम मेधा शंकर के बीच डेटिंग की चर्चा, सोशल मीडिया पोस्ट्स ने बढ़ाई हलचल -
पेप्सिको का ‘मेगा इंडिया प्लान’: 5700 करोड़ का बड़ा निवेश, असम में शुरू हुआ नया प्लांट, भारत बनेगा टॉप-10 ग्लोबल मार्केट -
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार का नया आदेश: राजकीय कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ शुरुआती दो पद; केंद्र के नियमों से टकराया फैसला -
चीन के किंगदाओ शिपयार्ड में विदेशी कार्गो जहाज में लगी भीषण आग: 20 की मौत, 5 लापता; राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिए सख्त जांच के आदेश -
मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी पहल: निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी ₹7,500 प्रति माह छात्रवृत्ति, NEET, JEE और CLAT की राह होगी आसान - बिजनौर में तेंदुए का आतंक: आलोपुर में महिला को गन्ने के खेत में खींचकर मार डाला, 3 साल में 60 से ज्यादा मौतों से आक्रोश
-
एपल का पहला फोल्डेबल फोन ‘iPhone Duo’: देरी ही बनी सबसे बड़ी ताकत -
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: सऊदी पर हूती हमले के बाद एक्शन में पाकिस्तान, ईरान को दी कड़ी चेतावनी; मोचा शहर पर कब्जे से समंदर में हड़कंप -
जूनियर हॉकी एशिया कप 2026: भारतीय महिला टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश -
‘हनुमान अंश’ से लेकर ‘कृष्णावतार’ तक: 50 साल बाद बॉलीवुड में फिर क्यों लौटा भक्ति और धार्मिक फिल्मों का सुनहरा दौर? -
फर्जी बांग्लादेशी पासपोर्ट कांड: STF का बड़ा एक्शन, पुलिस सत्यापन की व्यवस्था सवालों के घेरे में; कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज -
यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक: 1 करोड़ महिलाओं को बिना ब्याज मिलेंगे 1-1 लाख रुपये