
भारतीय वैज्ञानिकों ने पहली बार सार्स-सीओवी-2 वायरस (कोविड19) की एक माइक्रोस्कोपी तस्वीर का खुलासा किया है। वैज्ञानिकों ने केरल में 30 जनवरी को सामने आए कोरोना वायरस के मरीज के गले की खराश का नमूना लिया था। उस नमूने से यह तस्वीर सामने आई है। इसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान जर्नल (आईजेएमआर) के नवीनतम संस्करण में प्रकाशित किया गया है।
In a first, Indian scientists have revealed a microscopy image of SARS-CoV-2 virus (COVID19). Scientists took the throat swab sample from first laboratory-confirmed COVID19 case in India, reported on Jan 30 in Kerala. The findings are published in the latest edition of the IJMR. pic.twitter.com/1JQcf4VS8y
— ANI (@ANI) March 27, 2020
गौरतलब हो कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस भारत में तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वायरस से देश में 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 724 लोग संक्रमित हैं और 66 लोग ठीक हो चुके हैं।
वहीं, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा है कि राज्य में छह कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। एक 60 वर्षीय महिला, जो 12 फरवरी को विदेश से लौटीं थीं, उनका टेस्ट दो दिन पहले पॉजिटिव पाया गया है। एक व्यक्ति के यात्रा नहीं करने के बावजूद टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। दूसरी ओर दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।








