Monday, April 6, 2026
Latest:
Latestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारतीयों के समर्थन में उतरे Google CEO सुंदर पिचाई, राष्ट्रपति ट्रंप के H-1B Visa फैसले पर जताया ऐतराज

नई दिल्ली Google के CEO सुंदर पिचाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के उस फैसले की खिलाफत की है, जिसमें सीधे तौर पर भारतीयों के हित प्रभावित हो रहे थे।

images 40

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से H-1B Visa वर्क वीजा (work visa) पर इस साल के आखिर तक रोक लगा दी गई है।

इसके खिलाफ सुंदर पिचाई ने Twitter पर पोस्ट लिखकर ट्रंप के फैसले को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रवासियों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में काफी योगदान दिया है।

उनके योगदान की वजह से आज अमेरिका दुनिया का टेक लीडर बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि हम प्रवासियों के साथ खड़े रहेंगे और उन्हें हर तरह के मौके दिलाने के लिए काम करते रहेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम