भाजपा Katni की मेयर कैंडिडेट रहीं ज्योति दीक्षित ने दिया इस्तीफा, टिकट वितरण पर जताई नाराजगी

IMG 20231009 WA0055

कटनी में सिटिंग एमएलए संदीप जायसवाल को टिकट मिलने से भाजपा में नाराजगी सामने आई है। आज भाजपा महापौर की प्रत्याशी रही ज्योति विनय दीक्षित ने अपने समर्थकों सहित भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दिया।

जिला सहित प्रदेश को भेजा इस्तीफा , मुड़वारा विधानसभा की टिकिट वितरण को लेकर नाराजगी जताई। श्रीमती दीक्षित ने कहा कि उनके चुनाव के दौरान पार्टी के कतिपय लोगों ने पार्टी के खिलाफ काम किया अब उन्हें कहीं पद तो कहीं अहम जिम्मेदारी से नवाजा जा रहा जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में निराशा है लिहाजा वह पार्टी के पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहीं हैं। आपको बता दें कि ज्योति महिला मोर्चा की महामंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें-  कार्यादेश जारी होने के बाद भी निर्धारित समय-सीमा में अनुबंध निष्पादित नहीं करना निगम के दो ठेकेदारों को पड़ा भारी,निगमायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई,अमानत राशि की राजसात, निगम की निविदाओं में भाग लेने पर दो वर्ष तक लगाया प्रतिबंध