Latestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

भाजपा में सिंधिया विरोधी हो रहे लामबंद, चल रहा गुपचुप बैठकों का दौर

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाने के बाद बेरोजगार हो गए जवान सिंह पवैया फिर से सक्रिय हो गए हैं। पहले वह सिंधिया के विरोध में सीना तान के काम करते थे, अब भारतीय जनता पार्टी में सिंधिया विरोधी सांसद और विधायकों को लामबंद करने के लिए क्लोज्ड डोर मीटिंग कर रहे हैं।

बता दें कि शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिर्रादित्य सिंधिया के विरोधी माने जाने वाले पूर्व मंत्री/गुना जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री जयभान सिंह पवैया, सिंधिया को हराने वाले गुना-शिवपुरी क्षेत्र के सांसद डाॅ.केपी सिंह यादव, कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने गुना-शिवपुरी सीमा के पास एक जगह गोपनीय बैठक की।

विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने मुलाकात की पुष्टि की

इस बंद दरवाजा मीटिंग के बारे में जब स्थानीय पत्रकारों ने विधायक रघुवंशी से सवाल किया तो वीरेंद्र रघुवंशी, विधायक, कोलारस का कहना है कि हमें यह सूचना मिली थी कि हमारे वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया आ रहे हैं, तो हम लोग उनसे मिलने के लिए पहुंच गए थे। उधर सांसद डॉ. यादव भी उनके साथ गुना से आए थे, इसलिए हम लोग कमरे में बैठकर होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा कर रहे थे।

Back to top button