MP BJP: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने घोषित किये 5 प्रदेश महामंत्री, जनिये किसे मिली जिम्मेदारी
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में आज 5 प्रदेश महामंत्री घोषित किये गए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज अपनी टीम की पहली लिस्ट में 5 महामंत्री घोषित किये हैं। इनमें रणवीर सिंह रावत, हरिशंकर खटीक, शरतेन्दु तिवारी, भगवान दास सबनानी तथा कविता पाटीदार को महामंत्री बनाया गया है।
.@BJP4MP के सभी नव नियुक्त महामंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !!
मुझे विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से हम मध्य प्रदेश में संगठन को और मजबूत करेंगे !! pic.twitter.com/iMpPf3KpbY— VD SHARMA (@vdsharmabjp) September 1, 2020
आपको बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद से ही भाजपा की नई टीम की प्रतीक्षा थी। आज इसके पहले चरण में 5 महामंत्री घोषित किये गए। जल्द ही अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की कयास लगने लगी है।
देखें महामंत्री की सूची


