Site icon Yashbharat.com

अब अगर आपने मुझे वोट न देकर धोखा दिया तो बाबा राम देव तुम दंड देगा

bjp 2

राजगढ: भाजपा ने सत्ता पाने के लिए पहले गाय और अब भगवान को अपना प्रचार माध्यम बना लिया। जीत पाने के लिए नेताओं द्वारा ऐसी राजनीति खेली जा रही है कि भगवान के नाम से जनता को धमकाया जा रहा है। यह हैरान करने वाला किस्सा राजगढ़ जिले के खिलचीपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी वर्तमान विधायक हजारीलाल दांगी का है जिन्हें लोग मार साहब के नाम से जानते।

दरअसल, खिलचीपुर विधानसभा के गोगटपुर गांव में वर्तमान विधायक हजारीलाल दांगी ने कुछ समय पहले बाबाराम देव के मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रुपए की राशि दान की थी। विधानसभा चुनाव के चलते प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद गाव की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने मंदिर निर्माण के लिए जो राशि की घोषणा की थी उसे वादेनुसार निभाया था।
अब अगर आपने मुझे वोट न देकर धोखा दिया तो बाबा राम देव तुम दंड देगा। भगवान का वास्ता देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे किए हुए कार्यों के बदले मुझे ही वोट देना नहीं तो भगवान तुम्हें दुख देगा।

Exit mobile version