Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

भाजपा ने 4 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किये, पांढुर्ना में वैशाली महाले को कमान

भोपाल। भाजपा ने 4 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किये, पांढुर्ना में महिला को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। सम्भवतः यह पहला मौका है जब किसी महिला को भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पांढुर्ना में वैशाली महाले जिलाध्यक्ष होंगी। इसी तरह मऊगंज में राजेंद्र मिश्रा, मैहर में कमलेश सुहाने तथा बड़वानी में कमल नयन इंगले को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आज प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इसकी घोषणा की है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नव गठित जिलों में नियुक्ति की गई हैं। भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी प्रारम्भ कर दी है। पार्टी फिलहाल कोई भी जिला खाली नहीं रखना चाहती। इसी तरह संगठनात्मक नियुक्ति के साथ सरकारी उपक्रम में भी जल्द नियुक्तियां होंगी।

wp 17050867577267990430739338275708

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम