Saturday, April 11, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

भाजपा ने बागियों को किया निष्कासित, कटनी से ज्योति, बड़वारा से गीता निष्कासित, कांग्रेस के बाद बीजेपी की लिस्ट में भी संतोष शुक्ला!! देखें लिस्ट

भाजपा ने भी आज अपने उन कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दिया जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कटनी मुड़वारा से संतोष शुक्ला और ज्योति दीक्षित तथा बड़वारा से गीता सिंह को निष्कासित किया गया है। मजेदार यह कि कल कांग्रेस की निष्कासन सूची में संतोष शुक्ला का नाम था आज भाजपा की लिस्ट में भी उनका निष्कासित नेताओं में नाम है।

बहरहाल भाजपा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में उपरोक्त कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य किया एवं चुनाव लड़ा है, जो कि अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।अतः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा उपरोक्त कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आगामी 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

देखें निष्कासित नेताओं की लिस्ट

wp 1699109428908

wp 1699109441005

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम