katniLatestमध्यप्रदेश

भाजपा ने दिखाई ताकत, अंतिम दिन कार्यकर्ताओं के सैलाब के साथ पहुंचें नामांकन जमा करने

कटनी। भारतीय जनता पार्टी BJP ने आज कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति के साथ अपनी ताकत दिखाते हुए नामांकन स्थल पहुंचकर माहौल बनाया।20231030 132522

भाजपा के चारों प्रत्याशी संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेन्द्र सिंह ने सबसे पहले जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेताओं से आशीर्वाद लिया इसके बाद मुड़वारा प्रत्याशी संदीप जायसवाल तथा बड़वारा प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह नामांकन जमा करने सीधे कलेक्ट्रेट रवाना हुए।

20231030 132653

जबकि विजयराघवगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संजय सत्येंद्र पाठक होटल अरिंदम के समीप सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ बहोरीबंद से भाजपा प्रत्याशी प्रणय पांडे तथा भाजपा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। होटल अरिंदम से कलेक्ट्रेट तक कार्यकर्ताओं का अपार सैलाब नजर आया।

20231030 134328

भाजपा झंडों के साथ सड़क पर भगवामय वातावरण बनाने में भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। विजयराघवगढ़ से सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। इसी तरह बहोरीबंद तथा बड़वारा से भी भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

IMG 20231030 WA0013

इधर भाजपा कार्यालय में सभी भाजपा प्रत्याशियों ने भारतमाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी अटल जी कुशाभाऊ ठाकरे राजमाता सहित भाजपा के पितृ पुरुषों के चित्र पर मालार्पण किया। तदोपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने सभी प्रत्याशियों का पार्टी की ओर से स्वागत किया जिसके बाद वरिष्ठ नेता रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद सहित बुजुर्ग नेताओं ने तिलक वंदन कर प्रत्याशियों को विजयश्री का आशीर्वाद दिया।

IMG 20231030 WA0013

wp 1698655837761

wp 1698655808606

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, जिला प्रभारी संजय साहू, प्रत्याशी संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडेय, धीरेंद्र सिंह, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद, रामचन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी आदि मौजूद थे।

wp 1698655849931

Back to top button