Latest

भाजपा नेता उमा भारती कोरोना वायरस पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता उमा भारती की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

ट्वीट में उमा भारती ने लिखा हैं कि ‘मैं आपकी जानकारी में यह डाल रही हूं की मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट के टीम को बुलवाया क्यूंकि मुझे 3 दिन से हल्का बुखार था।

मैंने हिमालय में कोविड के सभी नियमों का पालन किया फिर भी मैं अभी कोरोना पॉजिटिव निकली हूं।

मैं अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वारंटाइन हूं जो की मेरे परिवार के जैसा है। 4 दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊंगी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी।

मेरे इस ट्वीट को जो भी मेरे संपर्क में आए हुए भाई- बहन पढ़ें या उन्हें जानकारी हो जाए उन सबसे मेरी अपील है की वो अपनी कोरोना टेस्ट करवाएं एवं सावधानी बरतें।’

News Updating…

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम