jabalpur

भाजपा के हाईटेक कार्यालय का सीएम ने किया लोकार्पण कार्य ,कार्यकर्ता और कार्यालय का बहुत महत्व

जबलपुर। रानीताल चौक के समीप स्थित भारतीय जनता पार्टी के अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाइटेक संभागीय कार्यालय का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। लोकार्पण समारोह में केंद्रीय स्तर पर तीन मंत्री, राज्य के दर्जनभर विधायक मौजूद रहे।

संभागीय कार्यालय के लोकार्पण के बाद रानीताल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स परिसर में स्थित खेल मैदान में उपस्थित पार्टीजनों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी , दीनदयाल उपाध्याय , कुशाभाऊ ठाकरे ,अटल बिहारी बाजपेयी, लाल कृष्ण अडवाणी जी के योगदान को याद किया और कहा कि एक वक्त था कि जब जनसघिंयों को कही भी घुसने नहीं दिया जाता था

आज उन्हीं के त्याग का परिणाम है कि केन्द्र व प्रदेश में हमारी सरकार है। तभी भीड़ में किसी ने मनोहर लाल सहस्र बुद्धे के योगदान को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी उत्कृष्ट निर्वहन कर रही है। उन्होंने सह संगठन मंत्री अतुल राय को और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया ।
त्याग, तपस्या ,बलिदान भाजपा की पहचान
राष्ट्रीय संगठनमंत्री राम लाल ने कहा कि त्याग, तपस्या और बलिदान ये है भाजपा की पहचान ये कहा है । कार्यकर्ता निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा करे। यह कार्यालय प्रदेश की पहचान बने। यह सिर्फ महाकोशल का कार्यालय बनकर न रह जाए । यहां 24 घंटे कार्य होते रहना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कार्य , कार्यकर्ता और कार्यालय का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारी मां के समान हैऔर भाजपा कार्यकर्ता जब अपने कार्यालय आता है तो वह मां के आंचल की अनुभूति करता है।

संभागीय कार्यालय भवन की विशेषताएं-
– आठ करोड़ की लागत से बना कार्यालय व पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है
-तीन मंजिला इमारत की छत पर विशिष्ट कक्ष जो पूरी तरह से देवधर की लकड़ी से बना। ये गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म रहता है।
– इमारत में करीब 400 कार्यकर्ताओं की क्षमता का ऑडिटोरियम। – सह संगठन मंत्री समेत जिला,ग्रामीण अध्यक्ष के कक्ष। – अतिथि विश्राम के लिए अत्याधुनिक 4 सूइट्स। – पूरी तरह से एयरकंडीशन इमारत – सोलर से रोशनी के लिए छत पर सोलर पैनल लगाने की योजना। – कैंपस और इमारत की प्रवेश कक्ष में फव्वारा।
– आईटी सेल- इसमें आधा दर्जन कम्प्यूटर के जरिए पार्टी काम करेगी।

एस्ट्रो सिटी एक्ट को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सीएम की घोषणा के बाद अभी बातचीत चल रही है। कार्यालय को पार्टी चुनावी के वक्त में इस्तेमाल करेगी। इस संभागीय कार्यालय में कई तरह की आधुनिक सुविधाए हैं। भवन की इंटीरियर डिजाइनिंग नीरजा कलंतरे ने की है।

लोकार्पण कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ,राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, वीरेंद्र खटीक, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रहलाद पटेल के साथ मप्र शासन के मंत्री, शरद जैन, संजय सतेन्द्र पाठक, बीडी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, फग्गन सिंह कुलस्ते , नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ओमप्रकाश पटेल, महापौर डॉ स्वाति गोडबोले, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, प्रतिभा सिंह, नंदनी मरावी, एलबी लोबो, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, मविप्रा अध्यक्ष प्रभात साहू, जेडीए अध्यक्ष डॉ विनोद मिश्रा, अविवि निगम उपाध्यक्ष एसके मुद्दीन, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, नरेंद्र त्रिपाठी, धीरज पटैरिया, आंनद बर्नाड, आशीष दुबे, शिव पटेल, भारतसिंह यादव, सदानंद गोडबोले, राजा मोर, बालचंद जैन, अखिलेश जैन, रजनी यादव, सुमित्रा वाल्मीकि, संदीप जैन, राजेश मिश्रा, शिवराम बेन, रानू तिवारी, राजेश दाहिया, राजेश राय भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button