katniमध्यप्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 23 नवंबर को कटनी में करेंगे मेगा रोड शो

कटनी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 23 नवंबर को कटनी में मेगा रोड शो होगा। भाजपा अध्यक्ष पहली दफे कटनी आ रहे हैं। वे यहां भाजपा के चारों विधानसभाओं के प्रत्याशी के लिए जनता से आशीर्वाद मांगेंगे। आज जिला भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को लेकर एक विशेष कामकाजी बैठक में जिले के भाजपाईयों को अहम दायित्व प्रदान किये गये।

जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह सायं साढ़े 4 बजे सिहोरा से कटनी पहुंचेंगे। मिशन चौक से उनका रोड शो प्रारंभ होगा जो आजाद चौक, शेर चौक, झंडा बाजार, रूई बाजार सुभाष चौक दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर होता हुआ स्टेशन रोड से दिलबहार चौक में समाप्त होगा। भाजपा कार्यकर्ता जगह जगह रोड शो का अभिवादन करेंगे। भाजपा प्रत्याशी विजयराघवगढ़ संजय सत्येंद्र पाठक, कटनी मुड़वारा संदीप जायसवाल, बड़वारा मोती कश्यप, तथा बहोरीबंद से प्रणय प्रभात पांडे भी रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह के साथ मौजूद रहेंगे। रोड शो हेतु भाजपा ने विभिन्न समितियां बनाई हैं

संपूर्ण रोड शो संचालन समिति में गिरिराज किशोर पोद्दार श्रीमति अलका जैन चमनलाल आनंद, रामचंद्र तिवारी, शशांक श्रीवास्तव। रोड शो व्यवस्था प्रभारी संतोष गर्ग। जन संग्रह समिति में रमेश शुक्ला, संजय बेबू चैदहा, रामरतन पायल रामूप्रसाद साहू, ललित जायसवाल श्रीमति भावना सिंह, सुभाष पटेल, ऋ़षिराम पटेल, मो. महमूद खान अभिषेक ताम्रकार, मनीष दुबे, सुभाष शिब्बू साहू, श्रीमति सीमा जैन, अश्वनी गौतम, श्रीमति गीता गुप्ता, सुनील उपाध्याय, सपना सरावगी, आशा कोहली, श्रीमती रूक्मणी बर्मन, शमीम बानो, शाहीन सिद्धकी, सहित ननि अध्यक्ष एवं समस्त पार्षद तथा एल्डरमैन। शासकीय अनुमति समिति में मिठ्ठूलाल जैन, प्रदीप वैश्य, मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, शैलेष तिवारी तथा आर बी गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी अश्वनी जोधवानी, सचिन तिवारी, रोड शो रूट वाहन प्रभारी आशीष कंदेले, तथा सुरक्षा प्रभारी अखिलेश पांडे तथा समस्त युवा मोर्चा को दायित्व सौंपे गये हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी ने कहा कि यह कटनी का सौभाग्य है कि देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के उर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कटनी भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वागत तथा अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। समस्त जिले के भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में रोड शो में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनायें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply