katni

भाजपाजनों ने किया कुशाभाउ ठाकरे का पुण्य स्मरण, प्रतिमा स्थल का होगा सौंदर्यीकरण

आज भाजपा के पितृपुरुष कहे जाने वाले कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर बायपास स्थित  प्रतिमा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्‍हे श्रद्वांजलि अर्पित की। भाजपा जिला अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी ने कहा कि यह स्‍थल कार्यकर्ताओं  के लिए प्रेरणा स्थली बनेगा, विधायक संदीप जायसवाल ने स्थल सौंदर्यीकरण हेतु विधायक से 5 लाख 72 हजार रूपए देकर सौंदर्यीकरण का पुनीत कार्य किया है।

कटनी। कुशाभाऊ ठाकरे बाईपास में भारतीय जनता पार्टी कटनी नगर मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा जनों ने माल्यार्पण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी जी ने कहा कि ठाकरे जी संगठन के कुशल शिल्पी थे कुशल संगठक थे।

bjp katni1

उन्होंने सारा जीवन संगठन को समर्पित कर दिया आज उनकी पुण्यतिथि पर प्रतिमा के आसपास सौंदर्यीकरण हेतु हमारे लोकप्रिय विधायक संदीप जायसवाल ने विधायक निधि से 5लाख 72 हजार स्वीकृत कर सौंदर्य करण करने का पुनीत कार्य अपने हाथों में लिया है।

 

वास्तव में यह स्थल आगे चलकर भाजपा जनों के लिए प्रेरणा स्थली बनेगा इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए राम रतन पायल ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी के बताए मार्ग पर चलकर संगठन के प्रति समर्पण का भाव जागृत होता है।

इस मौके पर विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि इस स्थल का सौंदर्य करण करने का जो दायित्व मुझे मिला है इससे पुनीत कार्य कोई नहीं हो सकता इस स्थल को विकसित करने के लिए पूर्व मंत्री अलका जैन जी ने जो कार्य किया वह चिर स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर विस्तारक हिमांशु शुक्ला, पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन जी पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय रामचंद्र तिवारी,चमनलाल आनंद,जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग, संतोष शुक्ला, मिट्टुलाल जैन, रामरतन पायल, अखलेश पाण्डे, मंयक गुप्ता, लक्ष्मण वीरवानी, प्रकाश सिधानिया, के.के. सरावगी, यज्ञदत्त मिश्रा, राशिकांत तिवारी, रविन्द्र मिश्रा, ओ.पी. निगम, कन्जे जैन, शिवा चैधरी, विकास रजक, रचना गुप्ता, रविन्द्र मिश्रा, दन्दू पाठक, अहमद बक्श, राज बर्मन, सुशील सोनी, गुलाब बेन , शिल्पी सोनी, गीता सोनी, ऋचा गेलानी, शमीम बानो, संगीता जायसवाल, राजेन्द गेलानी, रमाकांत गौतम, रम्मू साहू, ललिता गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, सोनू त्रिपाठी, चिनकी केवट, कौशल दुबे, नमन दुबे, विजय दुबे, जगमोहन खरे, सधीर दाहिया, उमा जायसवाल, महेश ठाकुर, लल्लू कुशवाहा लक्ष्मीकांत कुशवाहा, अशोक मिश्रा, सुशील सोनी, पवन श्रीवास्तव, भौराम सिहं, पंकज बघेल, अखिलेश द्विवेदी, मथुरा, शुभम दुबे, कविर सिहं, अभिलाष द्विवेदी, अश्विनी पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Back to top button