Sunday, May 17, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

भय्यूजी महाराज ने आवेश में नहीं, सोच समझकर खुद को मारी थी गोली!

taviteइंदौर। भय्यूजी महाराज ने क्षणिक आवेश यानी एकदम गुस्से में आकर आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उन्होंने 15 से 20 मिनट विचार करने बाद खुद को गोली मारी थी. भय्यूजी महाराज की आत्महत्या को लेकर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने यह जानकारी दी है.

एक्सपर्ट के मुताबिक, आत्महत्या के एक लाख मामलों में से एक मामला इस तरह का होता है. डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक, फोरेंसिक रिपोर्ट फिलहाल नहीं मिली है, लेकिन जांच में जुटे अफसरों ने जो बिंदु बताए हैं, उससे स्पष्ट है कि ये ठंडे दिमाग से की गई आत्महत्या ही है. क्षणिक आवेश की नहीं.

घटनास्थल की जांच में फोरेंसिक टीम 7 बिंदुओं को जोड़कर इस निष्कर्ष पर पहुंची है. उधर, पुलिस ने मामले में अभी भी किसी को क्लीनचिट नहीं दी है. भय्यूजी महाराज ने 12 जून को इंदौर स्थित अपने घर में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply