FEATUREDkatni

भगवान जगन्नाथ स्वामी वापस पहुंचे अपने धाम

कटनी।भगवान जगन्नाथ स्वामी जी के रथ यात्रा महोत्सव के अंतर्गत जगन्नाथ चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में 12 जुलाई को महोत्सव शुरू होने के साथ ही लगातार सात दिनों तक धार्मिक आयोजनों का सिलसिला निरंतर जारी रहा।

बुधवार को ब्राह्मण भोज, कन्या भोज और महाप्रसाद का होगा वितरण

रविवार को रूटे भगवान जगन्नाथ स्वामी वापस अपने धाम पहुंचे।
श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जगन्नाथ स्वामी जी की रथ यात्रा की वापसी पर बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा संगीतमय भजन कीर्तन हुआ।

शायंकाल महारती आयोजित हुई। समाजसेवी अनुराग पोद्दार और वेंकटेश्वर गौर द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके अलावा दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर कमानिया गेट द्वारा शीतल शरबत भक्तों को वितरित किया गया। बुधवार को ब्राह्मण भोज, कन्या भोज और महाप्रसाद के वितरण के साथ ही रथयात्रा महोत्सव का समापन होगा।

श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सरावगी,सचिव शिव कुमार सोनी, रथ यात्रा प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि कोरोना गार्डन लाईन का पालन करते हुए 7 दिनों तक लगातार जगन्नाथ चौकी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भक्तों ने बाहर से ही प्रभु के दर्शन किए।करोना काल को देखते हुए इस वर्ष भी शोभायात्रा नहीं निकली।

भगवान जगन्नाथ महाप्रभु गर्भ स्थान से बाहर आकर सुसज्जित रथ पर विराजे और भक्तों ने हर रोज बाहर से दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।यश टायर हाउस की ओर से मंदिर आने वाले सभी भक्तों को मास्क वितरित किए गए।

भगवान के दर्शन लाभ बाहर से ही करने और मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा लगातार की गई।

IMG 20210719 WA0002
श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सरावगी ,शिव कुमार सोनी सचिव,
विजय ठाकुर रथ यात्रा प्रभारी,
संजय गिरी,नीरज चौदहा,शिशिर टुडहा,रजनीश पटेल,रमेश सोनी,
सिद्धार्थ गौतम,दिनेश खुराना,भरत गुप्ता,बसंत यादव,
वरुण दुबे चुन्ना,,डाक्टर रमेश सोनी आदि ने व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Back to top button