Monday, May 25, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेशसागर

बड़ी ख़बर: सागर BMC की ऑक्सीजन सप्लाई में लगी आग, कई मरीजों की जान पर बन आई

सागर। यहां BMC में ऑक्सीजन सपलाई के नोजल में गर्म होने पर लगी आग से ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हुईकई मरीजों की जान पर बन आई

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई केंद्र में ऑक्सीजन सप्लाई की नोजल फटने से कई हिस्सों की सप्लाई बाधित हुई।

एसएनसीयू पीआईसीयू एनआईसीयू विकी एनआईसीयू की सप्लाई आनन-फानन में पीआईसीयू और एनआईसीयू में भर्ती करीब 10 बच्चों को जिला अस्पताल के एसएनसीयू में शिफ्ट किया गया।

बीएमसी में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। मरीजों के परिजन  परेशान होते रहे। बीएमसी में 2 दिन से लिक्विड ऑक्सीजन खत्म, सिलेंडर से काम चलाया जा रहा।

घटना के बाद सागर कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने बीएमसी की स्थित का जायजा लिया।  मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और डॉक्टरों के साथ बैठक की। बैठक के बाद कमिश्नर ने कहा की अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। जो 3 मौतें हुई हैं वह अन्य कारणों से हुई हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम