Monday, April 6, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

बड़ी वारदात: अनूपपुर के जैतहरी में भाई ने अपने सगे भाई-भाभी और भतीजे को जिंदा जलाने के बाद फांसी लगाई, 4 की मौत

अनूपपुर। भाई ही भाई के न रहा कलयुग में यह कहावत चरितार्थ हुई अनूपपुर  जिले के जैतहरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम धनगवां में।  यहां एक बड़ी घटना सामने आई है जिसमें दीपक नामक युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण बीती रात करीब 1:30 से 2:00 के बीच अपने ही सगे भाई-भाभी और दो बच्चों को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया है और उसके बाद वह खुद भी फांसी के फंदे पर झूल कर खुदकुशी कर ली है।IMG 20201126 WA0010

IMG 20201126 WA0011IMG 20201126 WA0003

घटना के संदर्भ में बताया गया कि आरोपी मृतक दीपक विश्वकर्मा का अपने भाई से विवाद था, आए दिन इस झगड़े से वह मानसिक रूप से काफी परेशान था,बीती रात करीब 1:30 बजे के आसपास जब उसका भाई- भाभी ,भतीजी और भतीजा सब सो रहे थे,

Anuppur

 

उसी दौरान उसने उन सब को आग के हवाले कर दिया भाई ओंकार विश्वकर्मा उम्र 35 साल,भाभी कस्तूरिया विश्वकर्मा तथा 17 साल की भतीजी और एक 5 साल का भतीजा था, जिसमें से 3 की मौके पर मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है ,जिसे जैतहरी से अनूपपुर और फिर शहडोल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई और उसने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम