Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: 3 मई तक कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी.

indian railways

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां केंद्रीय रेल मंत्रालय की ओर से एक बड़ी जानकारी साझा की गई है. 3 मई तक कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी. पैसेंजर सर्विस को चालू नहीं  किया जायेगा. लॉक डाउन की अवधि में सिर्फ मालगाड़ी का परिचालन किया जायेगा. किसी भी प्रकार की कोई पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी.

उधर दूसरी ओर देश में 3 मई तक लॉक डाउन बढ़ाए जाने के ऐलान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सात सूत्री मंत्र पर काम करने को कहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि सभी देशवासियों को सात सूत्री एजेंडे पर काम करने की जरूरत है. लॉक डाउन के अंतिम दौर में यह बेहद जरूरी कदम होगा.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सात सूत्री मंत्र दिए हैं, उसमें घर के बड़े बुजुर्ग और बीमार लोगों का विशेष ख्याल रखने को कहा है.

पहली बात-
अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें Extra Care करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है.
दूसरी बात-
लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें. घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें.
तीसरी बात-
अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, गर्म पानी, काढ़ा, इनका निरंतर सेवन करें.
चौथी बात-
कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल App जरूर डाउनलोड करें. दूसरों को भी इस App को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित
करें.
पांचवी बात-
जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें, उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें.
छठी बात-
आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें.
सातवीं बात-
देश के कोरोना योद्धाओं, हमारे डॉक्टर- नर्सेस, सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें.

Exit mobile version