Latest

बड़ी खबर: सुशांत के घर 8 जून को 8 हार्ड डिस्क नष्ट कर रिया ने छोड़ा था घर

मुम्बई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत की सीबीआई जांच में कई तरह के चोंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

अब मीडिया से मिल रही खबर के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने 8 जून को 8 कम्यूटर हार्ड डिस्क नष्ट कराए फिर उसी रात वह सुशांत के घर से निकलीं। सूत्रों के अनुसार 8 जून को 8 हार्ड डिस्क नष्ट करने के लिए किसी आई टी प्रोफेशनल को भी बुलाया गया था। इन हार्ड डिस्क में क्या था अब इसका पता लगाना सीबीआई के लिए नई चुनौती होगी।

रिया चक्रवर्ती का 8 जून को झगड़ा हुआ था इसके बाद वह घर से निकल गईं 14 जून को सुशांत की रहस्यमयी मौत हो गई। रिया पर शक की सुई लगातार गहराती जा रही है।

हार्ड डिस्क नष्ट करने का कुबूल नाम सीबीआई की पूछताछ में सिद्धार्थ पीठानी ने किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम