बड़ी खबर: सीहोर में टोल टैक्स कर्मी से 9 लाख की लूट
सीहोर। यशभारत । अमलाहा टोल टैक्स कर्मी से 9 लाख की लूट का मामला सामने आया है। अमलाहा टोल टेक्स का पैसा बैंक जमा करने जा रहे कर्मचारी से यह लूट की वारदात हुई।
बताया जा रहा कि आष्टा थाना अंतर्गत सेंधोखेड़ी जोड़ के पास लूट हुई
घटना के बाद एसपी एस.एस.चौहान ने मोके पर पहुँच कर जाँच की
आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग एवं सूचना देने पर दस हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।

