Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेशसागर

बड़ी खबर: सागर में 302 की सजा काट चुके युवक की साथी कैदी द्वारा हत्या

सागर, यशभारत : आशीष शुक्ला। हत्या के मामले में सजा काट चुके एक युवक की देर रात घर में घुसकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज मामला सागर शहर के थाना मोतीनगर अन्तर्गत इतवारी टोरी पर सामने आया है।

मृतक अभय ठाकुर बड़ा बाजार इलाके के बहुचर्चित नेमा मिठाई वालो के बेटे की हत्या के आरोप में जेल में सजा काट चुका है। इस हत्या का आरोपी राजेश प्रजापति भी उस दौरान किसी मामले में साथ में ही सजा काट चुका है।

देर रात की इस सनसनीखेज वारदात में 302 के एक पुराने मामलें में साथ मे सजा काट चुके राजेश प्रजापति और अभय ठाकुर में कल देर रात विवाद हुआ था। विवाद के बाद राजेश प्रजापति ने अभय ठाकुर की हत्या कर दी।

हत्या के बाद राजेश प्रजापति फरार हो गया जो देर रात तक पुलिस के हाथ नही लगा। सागर एसपी अतुल सिंह ने यशभारत के संभागीय ब्यूरो को बताया कि हत्या का आरोपी दमोह जिले के पथरिया कस्बे का रहने वाला है। आरोपी की तलाश में थाना मोतीनगर टीआई सतीश सिंह सहित पुलिस का अमला लग गया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम