बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा कोविड केस आने वाले जिलों में स्विमिंग पूल क्लब और सिनेमाघर बंद
भोपाल। मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा कोविड केस आने वाले जिलों में अगले आदेश तक स्विमिंग पूल क्लब और सिनेमाघर बन्द रहेंगे। रेस्टोरेंट में खाना खाने पर भी लगेगी पाबंदी खाने को पार्सल कर ले जाने की सुविधा रहेगी
शादी समारोह में 50 और सब यात्रा में 20 से अधिक लोग नहीं हो सकेंगे शामिल सात शहरों के रेस्टोरेंटस पर लगी पाबंदी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगौन, रतलाम में पाबंदी। बैठकर भोजन करने पर रहेगी रोक। केवल टेक-अवे और होम डिलीवरी के लिए खुलेंगे रेस्टोरेंट।
जिन शहरों में 20 से अधिक संक्रमित मरीज मिलेंगे वहां शादी और अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे 50 लोग। रात 10 के बजाय रात 8 बजे से कर्फ्यू शुरू करने का फैसला डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप लेगा। धर्म स्थल बन्द करने का फैसला भी जिलों में ही लिया जाएगा। मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा कोविड केस आने वाले जिलों में अगले आदेश तक स्विमिंग पूल क्लब और सिनेमाघर बंद व रेस्टोरेंट में खाना खाने पर भी लगेगी पाबंदी। खाने को पार्सल कर ले जाने की सुविधा होगी।








