मध्यप्रदेश

बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में 17 मई के बाद भी जारी रहेगा Lockdown

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश की जनता को सम्बोधित करते हुए साफ किया कि मई माह में किसी भी तरह का आयोजन नहीं होगा।

शादी ब्याह पर भी इसी तरह की पाबंदी होगी। साथ ही जिन जिलों में 17 मई के बाद पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम होगा वहां कोरोना कर्फ़्यू में कुछ ढील दी जा सकती है लेकिन यह भी कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार ही होंगी।

सीएम शिवराज सिंह के रुख से साफ है कि मध्य प्रदेश में 17 मई के बाद भी कोरोना कर्फ़्यू जारी रहेगा। इसमे आंशिक राहत मिल सकती है।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों का कोरोना कर्फ़्यू को सफल बनाने के लिए आभार भी जताया। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है अब ब्लैक फंगस का भी इलाज मुफ्त होगा। उन्होनें कहा कि सभी को आयुष्मान कार्ड मिले इस दिशा में सरकार काम कर रही है।

हमारे व्यवहार के कारण फैलता है वायरस

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे व्यवहार के कारण ही यह वायरस फैलता है, इसलिए कर्फ्यू में कोई घर से बाहर न निकले। मई में कोई कार्यक्रम व आयोजन नहीं होगा। शादी- विवाह भी इस माह नहीं होंगे। किल कोरोना अभियान में टीम घर-घर दस्तक दे रही है। सर्दी, खांसी, जुकाम या बुखार है तो छुपाएं नहीं। आगे आकर बताएं। इलाज की पूरी व्यवस्था है। अस्पतालों में निशुल्क इलाज कर रहे हैं। 2.40 करोड़ आयुष्मान कार्ड हैं। इनका निजी अस्पतालों में भी निशुल्क इलाज होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम