Latest
बड़ी खबर; दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कई डॉक्टर, नर्स संक्रमित! हुए क्वारंटाइन

नई दिल्ली। देश की राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। बताया गया कि RML हॉस्पिटल के कुछ डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ एक कोरोना के संदिग्ध मरीज के सम्पर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। इन सभी के सेम्पल भेजे गए हैं। राम मनोहर लोहिया दिल्ली के बड़े अस्पताओं में से एक है। अगर इन डाक्टर और नर्स स्टाफ पॉजिटिव होते हैं तो खतरा बढ़ जाएगा क्योंकि ये कई मरीजों के सम्पर्क में आये होंगे। बताया गया कि एक संदिग्ध मरीज के सम्पर्क में ये सभी आ गए थे क्योंकि मरीज की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन दूसरी बार जांच में वह पॉजिटिव पाया गया बहरहाल इस मरीज से सम्पर्क वाले इन डॉक्टर और नर्स स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया है।








