Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: जबलपुर में फिर पैर पसार रहा कोरोना आज भी 45 नये पॉजिटिव मिले

Jabalpur rail station

जबलपुर यशभारत– जबलपुर में आज फिर 45

नये कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे जिले में हड़कंप है। लोगों का मानना है कि जबलपुर में लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। थोड़ी राहत यह कि कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार तेरह मार्च को 36 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं 888 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 45 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 36 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 537 हो गई है और रिकवरी रेट 97.21 प्रतिशत हो गया है।

कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 45 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार 011 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट नहीं मिली है । कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 222 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज शनिवार को 1050 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version