jabalpurLatest

बड़ी खबर: जबलपुर में तीन कन्टेनमेन्ट जोन मुक्त*

जबलपुर, यशभारत@आशीष शुक्ला । जबलपुर जिले में तीन कन्टेनमेन्ट जोन डिनोटिफाई हो गए हैं। बीते 21 दिनों से कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई नया प्रकरण नहीं मिलने पर तीन कन्टेनमेन्ट जोन को डिनोटिफाई कर दिया गया है ।

कन्टेनमेन्ट से मुक्त किये गये क्षेत्रों में रद्दीचौकी , बड़ी ओमती और आजाद नगर गोकलपुर शामिल हैं । जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने इन तीनों कन्टेनमेन्ट जोन को डिनोटीफाई करने के आदेश आज शुक्रवार को जारी कर दिये हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम