Tuesday, May 26, 2026
Latest:
CoronaLatestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: जबलपुर में कोरोना का बड़ा विस्फोट, शतक पार हुये मरीज, मिले 116 नए पॉजिटिव

जबलपुर। आशीष शुक्ला जबलपुर में कोरोना की दूसरी लहर जबलपुर के लिए चिंता का कारण बन गई है। आज अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ते कोरोना ने शतक जमा लिया जबलपुर में आज 116 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे सम्भाग में हड़कंप है।

गनीमत यह कि स्वस्थ होने पर 41 व्यक्ति डिस्चार्ज भी हुए हैं।  कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शुक्रवार अठारह मार्च को 41 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1302 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 116 नये मरीज सामने आये हैं। कोरोना से आज स्वस्थ हुये 41 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 736 हो गई है और रिकवरी रेट 95.83 प्रतिशत हो गया है ।

कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 116 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार 464 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट नहीं मिली है। कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 476 हो गये है । कोरोना की जांच हेतु आज 1505 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम