jabalpurLatestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर; जबलपुर में कोरोना से 11वीं मौत, 2 नए पॉजिटिव

जबलपुर। (यश भारत ब्रेंकिंग@आशीष शुक्ला)।जबलपुर में कोरोना से 11वीं मौत तथा 2 नए पॉजिटिव मिलने से चिंता बढ़ गई है।  एक महिला की मौत के साथ सदर में कोरोना की दस्तक से हड़कंप है।  हालांकि महिला की मौत के बाद लिए गए सेम्पल में वह पॉजिटिव आई। महिला 69 वर्ष की थी।

जबलपुर में आज सोमवार 8 जून की देर रात मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब और आईसीएमआर लैब से मिली 81 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना पॉजिटिव के 2 नये मामले सामने आए हैं । इनमें से एक सदर गली नम्बर दस की 69 महिला की मृत्यु के बाद लिया गया सेम्पल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

इसके बाद महिला के परिजनों तथा कांटेक्ट हिस्ट्री की जांच तथा क्वारन्टीन करने प्रशासन ने मशक्कत शुरू कर दी है।

Back to top button