CoronajabalpurLatest

बड़ी खबर: जबलपुर में कोरोना से तीसरी मौत, संक्रमित महिला ने तोड़ा दम

जबलपुर(यशभारत) जबलपुर से बुरी खबर मिली है। यहां कोरोना संक्रमित एक महिला ने दम तोड़ दिया इस तरह यहां अब मृतकों की संख्या 3 हो गई है जिसमे से 2 लोगों ने आज ही दम तोड़ा। हालांकि महिला हाई ब्लड प्रेशर तथा शुगर की मरीज थीं।

मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती समसुन्निशा को साँस लेने में कठिनाई हो रही थी। उन्हें मेडिकल में भर्ती किया गया था। मरीज़ के परिजनों से प्राप्त हिस्ट्री अनुसार वे कई वर्षों से उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह से पीड़ित थीं। अस्पताल पहुँचने के समय अत्यन्त गम्भीर होने के कारण सभी सम्भव प्रयासों के बाद भी मेडिकल अस्पताल में वे केवल एक घंटे बीस मिनट ही जीवित रह सकीं थीं।

प्राप्त रिपोर्ट अनुसार उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है । उनके लक्षणों के आधार पर कोरोना की सम्भावना तथा होट स्पॉट क्षेत्र गोहलपुर निवासी होने के कारण चिकित्सकों की टीम एवं मेडिकल प्रशासन द्वारा प्रोटोकोल अनुसार उनके पार्थिव शरीर के सम्बन्ध में सभी औपचारिकतायें एक पॉज़िटिव केस की तरह पूर्ण की गयीं थीं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम