katniLatest

बड़ी खबर: कटनी रेल स्टेशन में 7 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों के साथ सूरत के तीन लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी

कटनी। कटनी में मुख्य रेलवे स्टेशन पर 7 करोड़ के सोने के आभूषण के साथ तीन लोगों को पकड़ा गया। मामले की जांच रेल पुलिस कर रही है।

जीआरपी थाना प्रभारी आरके पटैल ने बताया कि सूरत से कटनी आये थे रात्रि गश्त के दौरान कटनी रेल्वे स्टेशन में पकड़े गए तीन युवक ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से कटनी आये थे।

wp 1624345805485

जिनके पास यह आभूषण मिले संतोषजनक जवाब नहीं देने के कारण इन्हें पूछताछ के लिए थाना लाया गया।

कल रात में रेल पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन मामले की जांच करने कटनी पहुंचे साथ ही इनकम टैक्स भी बिल ओर कागजात की जांच कर रही है।

जीआरपी थाना प्रभारी आरके पटेल ने जानकारी में बताया कि लगभग 14 किलो सोने जेवर कीमत लगभग 7करोड बताई जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम