Latest

Katni corona: कटनी में लगातार दूसरे दिन कोरोना विस्फोट, एक साथ 59 पॉजिटिव, जिला अस्पताल के चिकित्सक सहित 8 नर्सिंग स्टाफ भी संक्रमित

Katni corona news (कटनी)। कटनी जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना विस्फ़ोट हुआ है। आज शाम आईसीएमआर ICMR जबलपुर jabalpur से मिली 146 सेम्पल की रिपोर्ट में एक साथ 59 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इनमे जिला अस्पताल की गहन नवजात शिशु इकाई एसएनसीयू NNCU में पदस्थ एक चिकित्सक एवं 7 नर्सिंग स्टाफ भी शामिल है। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 800 के करीब पहुंच गई है।

पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना corona संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर सितम्बर के महीने में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

जिससे katni जिले में एक बार फिर लोगों में चिंता देखी जा रही है। आज मिली रिपोर्ट में शहर के सभी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों से भी कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले हैं।

Back to top button