बड़ी खबर: कटनी में रेपिड एंटीजन की रिपोर्ट में मिले 41 नए कोरोना मरीज, आईसीयू और संदिग्ध वार्ड में किया भर्ती

कटनी। जिले में सात दिनों के लॉकडाउन के बीच कल 10 अप्रैल की रात रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 41 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इनमे से ज्यादातर मरीज जिला चिकित्सालय के संदिग्ध और आईसीयू वार्ड में पहले से भर्ती हैं। इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साढ़े तीन हजार को पार कर गया है।
बताया जाता है कि मेडिकल कॉलेज जबलपुर से 8 और 9 अप्रैल को भेजे गए सेम्पल की रिपोर्ट आना है। रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में मिले संक्रमित मरीजों में जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में भर्ती 66 वर्षीय पुरूष, 84 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय पुरूष, रघुनाथगंज निवासी 55 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरूष, 67 वर्षीय महिला, जिला चिकित्सालय के संदिग्ध वार्ड में भर्ती 65 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरूष, 44 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवती, 60 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय युवक, 49 वर्षीय पुरूष, 23 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवती, जिला चिकित्सालय के मेडिसिन वार्ड में भर्ती 28 वर्षीय युवती, फारेस्टर वार्ड निवासी 38 वर्षीय पुरूष, पन्ना मोड़ निवासी 60 वर्षीय पुरूष, 94 वर्षीय पुरूष, माधवनगर निवासी 45 वर्षीय महिला, घंटाघर निवासी 55 वर्षीय पुरूष, आनंद बिहार कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय पुरूष, बस स्टैंड निवासी 73 वर्षीय पुरूष, आदर्श कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय महिला, सुभाष चौक निवासी 65 वर्षीय महिला, कुठला निवासी 63 वर्षीय पुरूष, 53 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवक, झिंझरी निवासी 47 वर्षीय पुरूष, मंगल नगर निवासी 45 वर्षीय महिला एवं 42 वर्षीय पुरूष शामिल है








