Wednesday, April 29, 2026
katniLatest

बड़ी खबर: कटनी में मिले 4 नए कोरोना मरीज, अब तक 55 केस

कटनी। कटनी में आज चार नए कोरोना मरीज मिले हैं। सीएमएचओ डॉ एस के निगम ने बताया कि आज दोपहर आईसीएमआर जबलपुर से 89 सेम्पल की रिपोर्ट मिली है।

जिसमे चार लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमे बरही निवासी 47 वर्षीय पुरूष, बड़वारा निवासी 26 वर्षीय युवक, बस स्टैंड निवासी 26 वर्षीय युवक और नगर सुधार न्यास कालोनी निवासी 19 वर्षीय युवक शामिल है।

इसके अलावा रेलवे में गार्ड नयागांव निवासी 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रेलवे गार्ड की टू नॉट मशीन में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिले में अब 55 केस हो गए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि अभी 14 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम