बड़ी खबर: कटनी में कोरोना का अर्धशतक, आज मिले 4 पॉजिटिव केस
कटनी। लॉक डाउन के दौरान कटनी जिला ग्रीन जॉन में था लेकिन अनलॉक वन और टू साफ होने के डेढ़ महीने में कटनी जिले में कोरोना का अर्धशतक हो गया है।
आज चार पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसमे माधवनगर के ब्रोकर की पत्नी, टीआरएस रेलवे का एक कर्मचारी, रेलवे का एक गार्ड और विजयराघवगढ़ के ग्राम घुनोर निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। यह व्यक्ति जबलपुर इलाज कराने गए थे जिनका सेम्पल लिया गया था जो पॉजिटिव निकले।

