Coronakatni

बड़ी खबर: कटनी में कांट्रेक्ट हिस्ट्री से दो महिलाओं सहित तीन नए कोरोना पॉजिटिव, ट्रू नाट मशीन की रिपोर्ट

कटनी। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संक्रमित हो रहे मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर नए मरीज सामने आ रहे हैं। जिसमे एक ही परिवार की दो महिलाओं के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

दोनों महिलाओं की जांच टू नॉट मशीन से की गई थी। जिसमे वह कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा एनकेजे का एक युवक एक कोरोना संक्रमित पाया गया है।

तीनों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से राम मनोहर लोडिया वार्ड तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पास रहने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसकी कांटेक्ट

हिस्ट्री के आधार पर उसके परिजनों के सेम्पल

 

लिए गए थे। सेम्पल लेकर टू नॉट मशीन से जांच की गई, जिसमे 42 वर्षीय महिला एवं 18 वर्षीय महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा उपनगरीय क्षेत्र एनकेजे निवासी एक 21 वर्षीय युवक भी टॅू नॉट मशीन में पॉजीटिव पाया गया है। इन तीन मरीजों को मिलाकर कटनी जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 224 पहुंच गया है।

425 सेपल की रिपोर्ट आना बाकी
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आईसीएमआर लैब जबलपुर से अभी 435 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। बताया जाता है कि गुरूवार को 255 सेम्पल और शुक्रवार को 180 सेम्पल जांच के लिए जबलपुर भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट अब तक नहीं मिल पाई है।

आज शाम इन सेम्पल की रिपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके अलावा आज भी सेम्पल लिए जा रहे हैं।

Back to top button