CoronakatniLatest

बड़ी खबर : कटनी में एक दिन की राहत के बाद फिर निकले 11 कोरोना पॉजिटिव, इन क्षेत्रों के हैं संक्रमित

कटनी। कटनी जिले में एक दिन की राहत के बाद आज शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है।

अहमदाबाद से मिली रिपोर्ट में एक साथ 11 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिसमे बाकल बहोरीबंद निवासी 48 वर्षीय महिला, बड़वारा निवासी 42 वर्षीय युवक, ग्राम खाम रीठी निवासी 60 वर्षीय महिला, ग्राम झिन्ना पिपरिया ढीमरखेड़ा निवासी 17 वर्षीय युवती, आधार काप निवासी 40 वर्षीय महिला, शम्भू टाकीज प्रगति बिहार कालोनी निवासी 47 वर्षीय पुरूष, राहुल बाग निवासी 56 वर्षीय पुरूष शामिल हैं।

वहीं गांधीगंज निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग, गांधीगंज निवासी 75 वर्षीय महिला, आदर्श कालोनी निवासी 37 वर्षीय महिला एवं आज़ाद चौक निवासी 52 वर्षीय पुरूष भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

Back to top button