बड़ी खबर: कटनी जिले के बाकल में मिला एक और पॉजिटिव, संक्रमित हुए अब एक दर्जन
कटनी। कटनी जिले में बीते तीन दिन में कोई भी ऐसा नहीं था जब कोरोना पॉजिटिव न मिले हों यह क्रम आज भी जारी रहा।
आज जिले के बाकल क्षेत्र से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
सीएमएचओ डॉएस के निगम ने बताया कि कल विजयराघवगढ़ के कांग्रेस नेता एवं कटनी के माधवनगर के व्यवसायी के पॉजिटिव आने के बाद कुल 40 लोगों के सेम्पल टेस्ट के लिए भेजे गए थे, जिनमे से 39 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं, जबकि बाकल की एक रिपोर्ट पॉजिटिव है।
बाकल को नया कन्टेनमेट जोन बनाया जा रहा है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। एक मौत भी दर्ज है। आज सुकून की बात यह थी कि विजयराघवगढ़ में कांग्रेस नेता के सम्पर्क में आने वाले तथा उनके परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

