katniLatest

बड़ी खबर: कटनी जिले के कैमोर में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, आज मिले 23 कोरोना मरीज, इन क्षेत्रों के निवासी

कटनी। कटनी जिले में आज 23 कोरोना मरीज मिले हैं। जिसमे आईसीएमआर जबलपुर से मिली रिपोर्ट में 13 और रेपिड एंटीजन टेस्ट से की गई जांच में 10 मरीज शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक रेपिड एंटीजन टेस्ट से की गई जांच में सिल्वर टाकीज निवासी 59 वर्षीय पुरुष, दुबे कालोनी निवासी 51 वर्षीय पुरुष, आज़ाद चौक निवासी 42 वर्षीय पुरुष, गायत्री नगर निवासी 52 वर्षीय महिला, एनकेजे निवासी 65 वर्षीय पुरुष, विजयराघवगढ़ निवासी 59 वर्षीय पुरूष, ग्राम गुदरी पोस्ट स्लीमनाबाद निवासी 56 वर्षीय पुरूष, सिविल लाइन निवासी 65 एवं 69 वर्षीय महिला व 47 वर्षीय युवती शामिल है।

इसी तरह आज शाम आईसीएमआर जबलपुर से मिली जांच रिपोर्ट में शांति नगर निवासी 59 वर्षीय पुरूष, ग्राम कूड़ा बहोरीबंद निवासी 65 वर्षीय पुरुष, ग्राम जिवारा विजयराघवगढ़ निवासी 35 वर्षीय युवक, विजयराघवगढ़ हॉस्पिटल निवासी 33 वर्षीय युवक, सन्डे मार्केट कैमोर निवासी 40 और 50 वर्षीय महिला, acc क्वार्टर कैमोर निवासी 32 वर्षीय महिला, 9 वर्षीय बालक, बड़ापार कैमोर निवासी 30 वर्षीय युवती, उमरियापान निवासी 13 वर्षीय किशोरी, वार्ड नम्बर 4 बरही निवासी 38 वर्षीय युवक, हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी 21 और 37 वर्षीय युवक शामिल हैं। इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1113 हो गई है।

Back to top button