CoronakatniLatest

बड़ी खबर : कटनी जिला चिकित्सालय की लेडी डॉक्टर सहित 11 नए कोरोना पॉजिटिव

Katni corona News:  जिला चिकित्सालय की लेडी डॉक्टर सहित 11 नए कोरोना पॉजिटिव कटनी में मिले हैं।

कटनी। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब कोरोना वारियर्स लगातार कोरोना संक्रमण के शिकार हो रहे हैं।

आज अहमदाबाद से मिली 423 सेम्पल की रिपोर्ट में 11 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिसमे जिला अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सक भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक कारी तलाई विजयराघवगढ़ निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, वार्ड नम्बर 6 बरही निवासी 54 वर्षीय महिला, मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी 56 वर्षीय पुरूष, ग्राम गुलवारा निवासी 55 वर्षीय पुरूष, रीठी निवासी 40 वर्षीय युवक, जिला अस्पताल की 44 वर्षीय महिला चिकित्सक, उनका 11 वर्षीय पुत्र, कुठला निवासी 54 वर्षीय पुरूष, सावरकर वार्ड निवासी 31 वर्षीय युवक, आदर्श कालोनी निवासी 62 वर्षीय पुरूष एवं सिविल लाइन निवासी 32 वर्षीय महिला शामिल है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम