
कटनी। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सुप्राटेक लेब अहमदाबाद से आज कटनी जिले के लिए राहत की खबर आई है।
मंगलवार को कटनी से जांच के लिए भेजे गए 425 सेम्पल की रिपोर्ट में से दो पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक बरही के बुजबुजा ग्राम निवासी एक साल की अबोध बालिका एवं मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी 28 साल का युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
उसके अलावा चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में 2 एवं जबलपुर में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जाता है कि चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में माई नदी के पास मोतीबाग निवासी 46 वर्षीय पुरुष, 7 साल का बालक एवं जबलपुर की प्राइवेट लेब से मिली रिपोर्ट में माधवनगर निवासी 85 साल की महिला एवं वेंकट वार्ड निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।








