jabalpurLatestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: आदित्य के मुख्य अपहरणकर्ता मोनू की अचानक मौत, तबियत बिगड़ने पर किया गया था अस्पताल में भर्ती

आशीष शुक्ला..

13 वर्षीय मासूम आदित्य के अपहरणकर्ता के मुख्य आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

ट्रांसपोर्ट कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे के अपरहण कर उसकी हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आज कंट्रोल रूम में स्थित पत्रकार वार्ता में हत्या के मुख्य आरोपी मोनू विश्वकर्मा पिता राजेंद्र विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी महाराजपुर की तबीयत अचानक खराब हो गई तत्काल पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती किया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम