Latestमनोरंजन

बड़ी खबर: अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

मुम्बई। मायानगरी मुम्बई से बड़ी खबर आ रही है सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन Amitabh Bachhan कोरोना corona पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने स्वयं इसकी जानकारी ट्वीट करके दी। अमिताभ को नानावटि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ की उम्र को देखते हुए उनके प्रशंसकों में चिंता हो गई है उनकी उम्र 77 वर्ष है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन बहुत जल्द रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देने वाले हैं. इसके साथ ही बिग बी आखिरी बार फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ में दिखाई दिए थे. इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे. इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी.

 

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें एडिशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं. हालांकि कोरोना वायरस के मद्देनज़र सीनियर सिटीज़न्स को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने काम करने के कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसमें सीनियर सिटीज़ंस को घर से बाहर निकलकर किसी भी तरह के काम करने की इजाज़त नहीं है. यही वजह है कि बिग बी भी इन दिशा निर्देशों के चलते अपने शो की शूटिंग नहीं कर पा रहे हैं.

Back to top button