बड़ी खबर: अनूपपुर यातायात प्रभारी सूबेदार अमित विश्वकर्मा को 50 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा
यशभारत अपडेट@आशीष शुक्ला। यातायात प्रभारी अनूपपुर के सूबेदार अमित विश्वकर्मा ने एंट्री के रूप में 50 हजार रु.रिश्वत की मांग की थी जिसे लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा के निर्देशन में कार्रवाई के बाद हड़कंप है।
राजेंद्र कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा के निर्देशन में जिला अनूपपुर मे यातायात प्रभारी सूबेदार अमित विश्वकर्मा जिला अनूपपुर के विरुद्ध ट्रेप कार्रवाही की गई। शिकायतकर्ता योगेंद्र शर्मा जिला सतना से जिनके 29 बल्कर ट्रक संचालित हैं एंट्री के रूप में ₹50000 रिश्वत की मांग की गई थी। जिसमें से वार्तालाप के दौरान ₹10000 आरोपी यातायात प्रभारी द्वारा ले लिए गए थे।
आज दिनांक 11.02.2021 को अपने अधीनस्थ यातायात आरक्षक अब्दुल कलीम को भेज कर शेष ₹40000 रुपए आरोपी के द्वारा शिकायतकर्ता से प्राप्त करने के लिए फोन पर कहे जाने पर आरक्षक के द्वारा उक्त रिश्वत की रकम ₹40000 शिकायतकर्ता से प्राप्त की गई जिसे मौके पर रंगे हाथों पकड़ा गया । उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक श्री डोमन सिंह मरावी एवं 20 सदस्यीय दल के द्वारा कार्रवाही जारी है।

