Wednesday, April 8, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

बड़वानी जिले में बड़ा सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

बड़वानी,। ठीकरी थाना अंतर्गत ग्राम बरूफाटक के पास सड़क दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई वहीं कुछ अन्‍य घायल बताए जा रहे हैं।बताया जाता है कि सैलाना के पूर्व सीएमओ जीवन रॉय माथुर के परिवार के सदस्य इस कार में सवार थे।
barwani accident2

घायलों को ठीकरी अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक सैलाना निवासी परिवार मुंबई की ओर कार से जा रहे थे। अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और कार इंदौर की ओर जाने वाले रूट पर चली गई।

इससे मुंबई की ओर से सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। मौके पर इसमें से तीन पुरुषों की मौत हो गई थी जबकि दो अन्‍य ने बाद में अस्‍पताल ले जाते समय दम तोड़ा। विस्‍तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply