Entertainmentमनोरंजन

ब्रेकअप की खबरों के बीच मिलिंद की गर्लफ्रेंड अंकिता ने शेयर की तस्वीर, सच्चाई आई सामने

मुंबई: मशहूर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें थीं कि वह जल्द ही अपनी 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर से दूसरी शादी करने वाले हैं। फिर खबर आई कि अंकिता ने पैसों के लिए मिलिंद को धोखा दे दिया है। हाल ही में अंकिता ने ब्रेकअप की खबरों के बाद अपने फॉलोअर्स के सवालों का जवाब देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है।

10 58 069034605f90 ll

इस तस्वीर में अंकिता मिलिंद के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है कि आपके रिलेशनशिप की सबसे अच्छी चीज समय, बात, समझ और ईमानदारी है।

10 57 259534605m12 ll

इसके अलावा उन्होंने कुछ #myman #love #conversation #whenyoumakemesmile जैसे हैशटैग भी पोस्ट में लगाए हैं जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। इसके अलावा उन्होंने कुछ #myman #love #conversation #whenyoumakemesmile जैसे हैशटैग भी पोस्ट में लगाए हैं जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।

10 58 313280605fd ll

बता दें कि मिलिंद करीब डेढ़ साल से अंकिता को डेट कर रहे हैं। दिल्ली में रह रहीं अंकिता का असली नाम सुंकुस्मिता कंवर है। दोनों अक्सर सोशल साइट पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर होते ही काफी तेजी से वायरल हो जाती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply